हनुमान जयंती से पहले प्रशासन अलर्ट

कलेक्टर-एसपी ने पैदल चलकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, लाखों श्रद्धालुओं की तैयारी

हनुमान जयंती से पहले प्रशासन अलर्ट

अनंत न्यूज़ @गुना | हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल और पुलिस कप्तान हितिका वासल ने हनुमान टेकरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जमीनी निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मेला स्थल और पहुंच मार्गों का बारीकी से जायजा लिया, जिससे तैयारियों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

हर व्यवस्था पर पैनी नजर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था,यातायात और पार्किंग, पेयजल व विद्युत आपूर्ति,चिकित्सा एवं अग्निशमन सेवाएं,स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा, जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

 पूरे मेला क्षेत्र में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

 एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगी 24×7 निगरानी

 श्रद्धालुओं की संख्या के आकलन के लिए “हेड काउंट सिस्टम” लागू

प्रशासन का लक्ष्य—हर गतिविधि पर सटीक नजर और त्वरित नियंत्रण।

 500 वालंटियर्स संभालेंगे व्यवस्था

मेले को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कम से कम 500 वालंटियर्स की तैनाती होगी  सभी को बैच, सीटी और टोपी दी जाएगी एवं उनकी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेगी

 यातायात और बिजली पर फोकस

 वैकल्पिक मार्ग चिन्हित, ट्रैफिक प्लान तैयार

 बूढ़े बालाजी से टेकरी तक सड़क मरम्मत के निर्देश

 निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

 अतिक्रमण और खुली वायरिंग पर सख्ती

स्वास्थ्य व सुरक्षा इंतजाम पुख्ता

 चिकित्सा टीम और एंबुलेंस तैनात रहेंगी

 फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड में रहेगी

 खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा खाने-पीने की जांच

 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर मंजुषा खत्री,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार गुना सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।