सेवा के साथ मना नन्हे विराज का पहला जन्मदिन

वरिष्ठ जनों के बीच भोजन व वस्त्र वितरण, आशीर्वाद से गूंजा आनंद धाम

सेवा के साथ मना नन्हे विराज का पहला जन्मदिन

अनंत न्यूज़ @गुना | जहां आजकल जन्मदिन पार्टियों में दिखावा और खर्च का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं गुना में एक परिवार ने सेवा और संस्कार की मिसाल पेश की। हिन्दू रक्षा शक्ति संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश रघुवंशी के पोते विराज रघुवंशी का प्रथम जन्मदिन सेवा भारती आनंद धाम वरिष्ठ जन सेवा केंद्र में सेवा कार्यों के साथ सादगी और श्रद्धा भाव से मनाया गया।

इस खास अवसर पर परिवारजन आनंद धाम पहुंचे और वहां रह रहे वरिष्ठ जनों के बीच भोजन प्रसादी का वितरण और जरूरतमंदों को वस्त्र भेंट किए | सेवा के इस कार्य से पूरे परिसर में अपनापन और खुशी का माहौल बन गया। वरिष्ठ जनों के चेहरे पर मुस्कान इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।

बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने नन्हे विराज को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों ने भी मिले स्नेह और आशीर्वाद को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र प्रसाद सुमन (प्रदेश प्रभारी), हरिओम प्रजापति (प्रदेश मंत्री), डॉ. आकाश यादव (चिकित्सा प्रकोष्ठ), मनोज कुशवाह (प्रवास प्रमुख), अमर सिंह परिहार (जिला प्रवक्ता), सारिका यादव, रामेंद्र रघुवंशी, दीपक जी सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई।