संजय गांधी स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट का रोमांच , कलेक्टर ने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया उत्साह
अनंत न्यूज़ @ गुना। शहर के संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित 33वें अखिल भारतीय स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री स्मृति स्वर्ण हॉकी टूनार्मेंट में खेल और उत्साह का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर टूनार्मेंट में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
कलेक्टर ने खेल मैदान पर पहुँचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, टीम भावना और नेतृत्व के गुण विकसित करते हैं, जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, अब्दुल हकीम गाजी, मेहरबान सिंह धाकड़, अनिल नायक, सूर्यकांत जगताप, राधेश्याम गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रविंद्र रघुवंशी, शेखर वशिष्ट, बृजेश दुबे, सुनील अग्रवाल, रजनी शर्मा, भानु प्रताप सिंह और ओम प्रकाश शर्मा शामिल थे। प्रशासनिक टीम की ओर से एसडीएम शिवानी पांडे, सीएमओ मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर महिमा चौधरी, तहसीलदार जी.एस. बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और टूनार्मेंट के सफल आयोजन की बधाई दी।