विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुना न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर , 300 से ज्यादा लोगों की जांच

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुना न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर , 300 से ज्यादा लोगों की जांच
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुना न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर , 300 से ज्यादा लोगों की जांच

अनंत न्यूज़ @गुना | विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुना जिला न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।

शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट और दांतों की जांच की गई, साथ ही आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। लगभग 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 75 से ज्यादा लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।

विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार जैन और अन्य अधिकारियों ने भी शिविर की सराहना करते हुए सभी से इसका लाभ लेने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।