रोटरी क्लब गुना रॉयल ने मनाया 'साई दृष्टि स्कूल' का 13वां स्थापना दिवस
अनंत न्यूज़ @ गुना। रोटरी क्लब गुना रॉयल द्वारा संचालित साई दृष्टि स्कूल ने अपनी सेवा यात्रा के 13 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर क्लब द्वारा एक गरिमामय स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 3 फरवरी 2013 को इस विद्यालय की शुरूआत दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा और जीवन कौशल का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से की गई थी।
यह विद्यालय दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहाँ बच्चे ब्रेल लिपि के माध्यम से अध्ययन करते हैं। विद्यालय की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर कई बच्चे 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए इंदौर और भोपाल जैसे महानगरों में जा चुके हैं। वर्तमान में यहाँ की छात्रा कुमारी हिमानी कुशवाह भोपाल के श्री सत्य साई कॉलेज आॅफ वूमेन में इअ.छछइ की पढ़ाई कर रही हैं, जो विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय में बच्चों को शिक्षित करने में किशोर गुरुजी (जो स्वयं दृष्टिबाधित हैं) और दीपा मैडम का अतुलनीय योगदान रहा है, जो निरंतर बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर क्लब अध्यक्ष सौरभ जैन एवं सचिव जितेन्द्र वर्मा ने वर्ष 2013 के तत्कालीन अध्यक्ष संदीप जैन और सचिव अभिजीत गोयल का विशेष सम्मान किया, जिनके कार्यकाल में इस स्कूल की नींव रखी गई थी। साथ ही, समर्पित शिक्षक टीम का भी सम्मान किया गया।