भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक प्रीतम लोधी को थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक प्रीतम लोधी को थमाया नोटिस, 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण

भोपाल।अनंत न्यूज़ 

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनके हालिया आचरण को लेकर आपत्ति जताई गई है।

जारी पत्र के अनुसार, विधायक द्वारा हाल के दिनों में किया गया व्यवहार “अत्यंत आपत्तिजनक” बताया गया है और इसे पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं माना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि विधायक तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह नोटिस पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है और इससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।