छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज की नवीन जिला एवं महिला मंडल कार्यकारिणी घोषित
सुरेश शिंदे बने जिला अध्यक्ष, विनीता शिंदे को महिला मंडल की कमान; समाजहित, शिक्षा, सेवा और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा जोर
गुना। दयालवाणी
छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज, जिला गुना द्वारा समाजहित एवं संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नवीन जिला कार्यकारिणी एवं महिला मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नवगठित कार्यकारिणी आगामी कार्यकाल में संगठनात्मक विकास के साथ सामाजिक गतिविधियों, युवा एवं महिला सहभागिता, शिक्षा, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
नवीन जिला कार्यकारिणी में सुरेश शिंदे को अध्यक्ष, राकेश जाधव को संगठन मंत्री और कप्तान देशमुख को महामंत्री बनाया गया है। वहीं विशालराव ढोरे, सागरराव कोहिटे एवं आकाश जगताप को उपाध्यक्ष, कुणालराव ढोरे को सचिव तथा विवेक मगर, सचिन लाड एवं नितिन कदम को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जीतराव चव्हाण को कोषाध्यक्ष तथा रितिक जाधव को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा प्रकोष्ठ में अतुल हांडे को युवा अध्यक्ष, चंद्रकांत कदम को युवा उपाध्यक्ष, रियांश कदम एवं राहुल खेडकर को युवा सचिव तथा सौरभ जगदाले एवं विशाल देशमुख को युवा कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा दिव्यांश बक्षी एवं चंद्रकांत कदम को व्यवस्था प्रमुख, अभिनय मोरे को मीडिया प्रभारी तथा नितिन कदम को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। समाज के विभिन्न वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी मनोनीत किया गया है।
महिला मंडल की भी नई कार्यकारिणी गठित
इसी अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज महिला मंडल, जिला गुना की नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। विनीता शिंदे के नेतृत्व में गठित महिला मंडल समाज की मातृशक्ति को संगठित करने, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने के साथ समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाजजनों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।
‘सामाजिक एकता और सेवा को मिलेगी नई गति’
समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश शिंदे ने कहा कि नवीन जिला एवं महिला मंडल कार्यकारिणियां समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए सभी पदाधिकारी और सदस्य पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए समाजजनों से संगठन की गतिविधियों में सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपील की।