चांचौड़ा में निमार्णाधीन सांदीपनि विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश
गुना।अनंत न्यूज़
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को चांचौड़ा क्षेत्र का दौरा कर निमार्णाधीन सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि इस आधुनिक विद्यालय भवन का निर्माण लगभग 27.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। वर्तमान में इस बड़ी परियोजना की 72 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण हो चुकी है। भवन के अंतर्गत आने वाले सभी चारों ब्लॉक (ए, बी, सी और डी) का ढांचागत (स्ट्रक्चर) कार्य पूरी तरह से कंपलीट हो चुका है और अब आंतरिक फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। कलेक्टर कन्याल ने अब तक हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और असंतोषजनक स्थिति से बचने के लिए शेष कार्यों में और अधिक तेजी लाने को कहा। उन्होंने समय-सीमा निर्धारित करते हुए निर्देश दिए कि दिसंबर 2026 तक विद्यालय भवन का पूरा निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।