चंद घंटों में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी दबोचा

शादी में गया था परिवार, सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी

चंद घंटों में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी दबोचा

ललितपुर |अनंत न्यूज़

जिले के बालाबेहट थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की गई।

बालाबेहट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के पथैयापुर इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 45 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।