गुना की महारानी 'महाकाली' का दरबार सजा

गुना की महारानी 'महाकाली' का दरबार सजा

अनंत न्यूज़ @गुना। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुना के तलैया मोहल्ला में 'गुना की महारानी' महाकाली का भव्य दरबार सज चुका है। मध्य प्रदेश में संभवत: गुना ही एकमात्र ऐसा जिला है जहाँ चैत्र नवरात्रि के दौरान इतने भव्य स्तर पर माता का दरबार लगाया जाता है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यह झांकी न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस वर्ष महाकाली की 9 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा जबलपुर के प्रसिद्ध कलाकार विजय सोनकर द्वारा तैयार की गई है। माता की प्रतिमा की भव्यता और शिल्पकारी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। दरबार में 9 दिनों तक विशेष साज-सज्जा के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह 'बिना चंदे' की झांकी है। समिति का कोई भी सदस्य किसी के पास चंदा लेने नहीं जाता है। आयोजन का खर्च कार्यकतार्ओं ने अपनी एक माह की तनख्वाह या मजदूरी से जुटाया है। यह पहल समाज में निस्वार्थ सेवा और भक्ति का एक अनुपम उदाहरण पेश कर रही है।