UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले
पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए तबादला आदेश
लखनऊ |अनंत न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं संजीव कुमार बाजपेयी को ललितपुर का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद मुश्ताक को ललितपुर से स्थानांतरित कर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। सोमेन्द्र मीना को रामपुर एसपी पद से हटाकर क्षेत्रीय अभिसूचना में तैनाती दी गई है, जबकि गोपाल कृष्ण चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों की एक और बड़ी तबादला सूची जारी हो सकती है।