नदीगांव में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन: रुक्मणी विवाह और रास पंचाध्यायी का हुआ भावपूर्ण वर्णन

कथा व्यास पंडित दीपकम कृष्ण शास्त्री ने सुनाईं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

नदीगांव में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन: रुक्मणी विवाह और रास पंचाध्यायी का हुआ भावपूर्ण वर्णन

जालौन |अनंत न्यूज़ 

जनपद जालौन के नदीगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भक्तिमय माहौल के बीच रुक्मणी विवाह, भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और रास पंचाध्यायी का भावपूर्ण वर्णन किया गया। यह धार्मिक आयोजन नदीगांव ब्लॉक स्थित प्रांगण में जारी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथा व्यास पंडित दीपकम कृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ से कथा का वाचन करते हुए रुक्मणी विवाह प्रसंग को विस्तार से समझाया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए रास पंचाध्यायी के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

इस अवसर पर कथा के मुख्य परीक्षितों में लल्लू यादव, गुड्डी देवी, कमल सिंह डेरी वाले, प्रताप सिंह, शिवदत्त दीक्षित, अखिलेश मिश्रा, वीर सिंह राजावत बाबूजी, जगपाल यादव, महिपाल सिंह परिहार, मंगल सिंह परिहार, जगदीश यादव, नीलम देवी, मल्ला देवी, गौरव यादव, गुड्डन दीक्षित, हरिहर झा, राय सिंह, पप्पू यादव, लाल सिंह रामकुमार, भगवान सिंह, अज़ुद्दी राठौर, रमेश शाक्य (पप्पू ज्योतिष), बलराम पाठक और जयदयाल पाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।