गुना में एक साथ-एक समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की सघन कॉम्बिंग गस्‍त, 107 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

गुना में एक साथ-एक समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की सघन कॉम्बिंग गस्‍त, 107 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
कॉम्बिंग गस्त करते अधिकारी और पुलिस जवान

अनंत न्यूज़ @ गुना । पुलिस कप्तान अंकित सोनी के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त शिकंजा कसा जा रहा  है । इसी कडी में गत रात्रि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ और एक समय व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बडी उपलब्धि अर्जित की गई ।

             अभियान के पूर्व सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया । कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने अपने अपने क्षेत्रों में सघन भ्रमण करते हुए गुण्डा बदमाशो, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गहन चैकिंग की गई, जिसमें पुलिस के हाथ कई सफलतायें लगीं हैं । इस दौरान माननीय न्यायालयों से विभिन्‍न प्रकरणों में जारी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 107 वारंटियों (43 स्‍थाई एवं 64 गिरफ्तारी) को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है । इनमें थाना-वार उपलब्धियां इस प्रकार रहीं :-

1.      गुना कोतवाली : 07 स्थाई, 09 गिरफ्तारी

2.      कैंट थाना : 05 स्थाई, 10 गिरफ्तारी

3.      बजरंगढ़ थाना : 01 स्थाई, 05 गिरफ्तारी

4.      म्याना थाना : 01 स्थाई, 04 गिरफ्तारी

5.      बमौरी थाना : 01 स्थाई, 04 गिरफ्तारी

6.      फतेहगढ़ थाना : 03 स्थाई, 07 गिरफ्तारी

7.      सिरसी थाना : 02 स्थाई  

8.      राघौगढ़ थाना : 10 स्थाई, 11 गिरफ्तारी

9.      आरोन थाना : 04 स्थाई, 03 गिरफ्तारी

10.  विजयपुर थाना : 01 स्थाई, 03 गिरफ्तारी

11.  धरनावदा थाना : 03 स्थाई, 02 गिरफ्तारी

12.  चांचौड़ा थाना : 03 स्थाई, 02 गिरफ्तारी

13.  कुम्भराज थाना : 01 स्थाई, 01 गिरफ्तारी

14.  मृगवास थाना : 01 स्थाई, 02 गिरफ्तारी

15.  मधुसूदनगढ थाना : 01 गिरफ्तारी

              कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के द्वारा जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स व गुंडा-बदमाशों तथा अन्य अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों आदि की भी सघन चैकिंग की गई, जिससे अपराधियों में दहश्त व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना औऱ अधिक सुदृढ हुई जो अपराध नियंत्रण की दिशा में मजवूत कदम है ।