गुना की पुरानी गल्ला मंडी में अवैध अतिक्रमण से लोग परेशान, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

गुना की पुरानी गल्ला मंडी में अवैध अतिक्रमण से लोग परेशान, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

अनंत न्यूज़ @गुना |  शहर की पुरानी गल्ला मंडी में अवैध अतिक्रमण की खबर सामने आई है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दुकानदारों द्वारा सड़क तक कब्जा कर लेने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी अनुसार गुना की पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाले रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर और अस्थायी ढांचे बनाकर रास्ते पर कब्जा कर लिया है। इस वजह से सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

रहवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग की है।