शाजापुर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के जन्मदिवस बड़े नेताओं की मौजूदगी दिखी

शाजापुर  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के जन्मदिवस बड़े नेताओं की मौजूदगी दिखी

शाजापुर ।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के शाजापुर जिला अध्यक्ष कुं. धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया (ठिकाना निपानिया डाबी) के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दिनांक 2 फरवरी को कान्हा पैलेस होटल, शाजापुर में भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाजापुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन, संगठन पदाधिकारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के बड़े भाई एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री नारायणन यादव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि  नारायणन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कुं. धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया जैसे जमीनी और कर्मठ नेतृत्वकर्ता समाज को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, सामाजिक एकता बनाए रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले ऐसे नेतृत्व समाज की वास्तविक ताकत होते हैं। उन्होंने कुं. सिसोदिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।