भीषण गर्मी में राहत: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ

भीषण गर्मी में राहत: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ

 अनंत न्यूज़ @ गुना | गुना में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का मकसद राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में पूज्य संत श्री राघवेंद्र जी दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

संगठन ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के इस अभियान को और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया।