फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

इटावा | अनंत न्यूज़

इटावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर लोगों को धमकाने और साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और भरथना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और 24,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को डराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।