राजागंज में डीसीएम चालक से मारपीट, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
इटावा । अनंत न्यूज़
भरथना कस्बे के मोहल्ला राजागंज में गुरुवार दोपहर नशे की हालत में दो टेम्पो सवार युवकों द्वारा एक डीसीएम चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मुलू बिबोली निवासी संजू दौहरे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह डीसीएम वाहन खाली कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पाली बंबा-बकेवर रोड स्थित मोहल्ला राजागंज के पास एक ऑटो में सवार कुछ युवक पहुंचे। आरोप है कि ऑटो चालक सहित दो युवकों ने अचानक लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
सड़क पर हो रहे विवाद को देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशे में धुत दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपितों से पूछताछ जारी है।