एकल संभागीय खेल प्रतियोगिता में गुना अंचल का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन
गुना। एकल अभियान द्वारा खेल को बड़ावा देते हुए गुना अंचल के 30 छात्र छात्राओं ने इंदौर में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 11 अंचलों की टीम में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गुना अंचल का मान बढ़ाया।
एकल खेल समिति अध्यक्ष विकास जैन नखराली ने बताया कि एकल अभियान मध्यभारत संभाग अंचल गुना के ग्रामीण क्षेत्रों के बालक/बालिकाओं का एकल अभियान द्वारा संचालित अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा इंदौर में संभागीय स्तरीय पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें गुना अंचल के चयनित 30 छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता कर विभिन्न प्रतियोगिता में खेलते हुए राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सिलेक्शन हुआ हे। जिसमें गुना अंचल की बालिकाओं ने संभागीय कबड्डी टीम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय टीम में सिलेक्ट हुई हे।*
*योग में आचार्य अशोक कुमार प्रथम आकर राष्ट्रीय टीम में सिलेक्ट हुए, हाई जंप में अंतिम मेहर प्रथम स्थान पर रहे और लांग जंप में अंतिम मीणा दूसरे स्थान पर रहे तो वही लड़कियों की टीम ने भी गुना अंचल का मान बढ़ाया जिसमें पूर्ति सेन लांग जंप में दूसरे स्थान पर रही।
यह सभी चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गुना अंचल की ओर से प्रतिभागिता करेंगे।जिनके सोमवार को गुना आगमन पर एकल अंचल गुना कार्यालय पर समिति द्वारा सम्मानित कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर एक्सिलेंस स्कूल के प्राचार्य समाजसेवी भगवत झा, एकल समिति अध्यक्ष मदन सोनी, खेल समिति अध्यक्ष विकास जैन नखराली, महिला संभाग प्रभारी आशा रघुवंशी, सचिव घनश्याम रघुवंशी , अंचल अभियान प्रमुख नारायण सिंह मीना सहित समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय खेल मे चयनित सभी विजेता छात्र छात्राओं को माल्यार्पण कर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अंचल प्रा. शिक्षा प्रमुख पप्पू सिंह नायक अंचल शारीरिक प्रमुख विजय गुर्जर, अंचल कार्यालय प्रमुख विजय सिंह सहरिया, संच प्रमुख पप्पू सिंह योग वाले आचार्य प्रियंका छिराड आचार्य अशोक कुशवाह आचार्य सोनम बैरागी ओर कोच उपस्थित रहे। खेल समिति अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि इन सभी चयनित खिलाड़ीयों ने इंदौर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कबड्डी, बालक, बालिका, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, 100 मीटर ,200 मीटर, 400 मीटर में प्रतिभागिता की गई थी। जिसमें एकल मध्य भारत संभाग के 11 अंचल जिसमें अंचल गुना, शिवपुरी, डवरा, मुरैना, श्योपुर, होशंगाबाद, बरेली, खरगोर, खंडवा, रतलाम, सेंधवा, बुरहानपुर, आदि अंचलों के बच्चे इस मध्य भारत सम्भाग की प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें गुना अंचल के सबसे अधिक बच्चों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन हुआ हे। अब यह सभी चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में खेलने जायेंगे।