गुना। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तीसरे चरण की प्रक्रिया के अंतर्गत गुना जिले के सभी 21 मंडलों में चुनाव प्रक्रिया की जा रही है
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटियां के निर्देशन में जिले के 19 प्लस 2 नवीन मंडल सहित कुल 21 मंडलों में बूथ समितियों के गठन पश्चात मंडल निर्वाचन अधिकारीयों द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर पहुंचकर सभी बूथ अध्यक्ष एवं मंडल के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु तीन तीन नामों की राय सुमारी की जा रही हे। इसी के तहत बुधवार को नगर मंडल के चुनाव अधिकारी हिरेंद्र सिंह बंटी द्वारा गुना नगर मंडल के 55 बूथ अध्यक्ष एवं मंडल में निवासरत जनप्रतिनिधि गण, जिला पदाधिकारी व अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में रायशुमारी कर तीन नाम बंद लिफाफे में डलवाए को गए।
इस अवसर पर मंडल चुनाव सहयोगी महाराज सिंह लोधा एवं आलोक उपाध्याय, नगर मंडल प्रभारी संजीव सोनी, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल महामंत्री परेश भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंडल चुनाव अधिकारी हिरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर लिखित में राय ली साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास पर जाकर उनके विचार विमर्श भी जाने।