अनंत न्यूज़ @गुना। शहर के देहली पब्लिक ग्लोवल स्कूल में सडक़ सुरक्षा पर यातायात पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा विद्यार्थियों को यातायात से जुड़ी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आप सभी यातायात पुलिस के छोटे हेल्पर हैं आप सभी अपने घर-परिवार में सभी बड़ों को इन नियमों के बारे में अवश्य जानकारी दें और उनसे इन नियमों का हमेशा पालन करने का बचन भी लें ।
कार्यक्रम के अंत में यातायात प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों से सडक़ सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे गए । विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्साहपूर्वक और सही उत्तर दिए, जिसके उपलक्ष्य में उन्हें फ़ोल्डर, पेन, डायरी एवं ड्राइंग किट जैसी शिक्षण सामग्री पुरुस्कार स्वरुप भेंट की गई । इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक अभिनंदन सगर, आरक्षक दीपक ओझा तथा सैनिक भगवत उपस्थित रहे ।





