latest news youtube international

---Advertisement---

नानाखेड़ी के लापता बाढ़ पीडि़त बबलू कुशवाह के परिवार की मदद को आगे आए जयवर्धन सिंह

---Advertisement---

अनंत न्यूज़ @गुना। शहर में 29 जुलाई को आई भीषण बाढ़ में नानाखेड़ी निवासी बबलू कुशवाह बह गया था, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजन लगातार प्रशासन से उसकी तलाश की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल पाए हैं। इसी बीच प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह बबलू के परिजनों के सहारे के रूप में सामने आए हैं। गुना प्रवास के दौरान जयवर्धन सिंह देर शाम नानाखेड़ी पहुंचे और उन्होंने लापता युवक के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीडि़त परिवार का दुख साझा करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं। अगले ही दिन जयवर्धन सिंह ने बबलू कुशवाह के परिवार की आर्थिक मदद के तौर पर 25 हजार रुपए की सहायता राशि भिजवाई।

उल्लेखनीय है कि बबलू कुशवाह की गुमटी बाढ़ के तेज बहाव में बह गई थी। तब से लेकर अब तक परिवार और स्थानीय लोग अपनी ओर से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान भी परिजनों ने सडक़ पर चक्काजाम कर युवक की तलाश की मांग उठाई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बबलू की गुमशुदगी केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे गांव का दुख है। परिजन अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कभी न कभी उन्हें बबलू की खबर मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

बीनागंज अस्पताल में जटिल प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा को बचाया , स्वास्थ्य टीम की तत्परता की सराहना

केंद्रीय मंत्री सिंधिया नें गुना जिला प्रशासन से वीसी पर की चर्चा, शहर के विकास की प्लानिंग को लेकर की विस्तृत समीक्षा

सलाखों के पीछे पहुंचे नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी

सड़कों की दुर्दशा पर युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन , गड्ढों में भाजपा का चुनाव चिन्ह रख, बिछाये गुलाब

डॉ. ललित किशोर शर्मा को मिला ग्लोबल साउथ एम्बेसडर अवॉर्ड

सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने गुना पुलिस का विशेष अभियान शुरू, यातायात पुलिस द्वारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment